हाथरस के सुजावलपुर स्थित महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज में 13 अगस्त को मध्याह्न भोजन में दी गई दाल और रोटी बेहद घटिया व खराब गुणवत्ता की पाई गई। खाना खराब होने के कारण स्कूल के करीब 84 छात्र-छात्राओं ने भोजन करने से साफ इन्कार कर दिया और पूरा खाना वापस लौटा दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एपी सिंह ने तुरंत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित पत्र भेजकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। घटिया भोजन परोसने और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद संबंधित संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 13 अगस्त को जब संस्था द्वारा मध्याह्न भोजन की आपूर्ति की गई तो दाल और रोटी की गुणवत्ता अत्यंत दयनीय थी। छात्रों ने जब भोजन चखना शुरू किया तो उसकी दुर्गंध और खराब स्वाद के कारण उसे खाने से मना कर दिया। पूर्व में अप्रैल माह में ही एसडीएम सिकंदराराऊ द्वारा संस्था की तहरी और दूध को अधोमानक पाया गया था। इस मामले में एसडीएम ने पूरी आख्या बीएसए को भेजी थी। डीसी एमडीएम एसएन सिंह ने बताया कि संस्था को नोटिस जारी किया गया है और उसका जवाब तलब किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *