दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मेरठ के दरौला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चंदपा के गांव मीतई निवासी यश चौधरी (20) की मौत हो गई। युवक गांव के निवासी अपने मित्र वैभव पाठक के साथ कांवड़ लेने के लिए बाइक से निकला था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

यश चौधरी (20) परिवार के साथ आगरा रोड स्थित शिव कॉलोनी में रहता था। उसने बीटेक में प्रवेश लिया था। यश के पिता मुकेश पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती सहारनपुर में है। शनिवार की सुबह यश मां से पिता के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। वैभव पाठक भी साथ था। 

शनिवार रात करीब दो बजे दिल्ली-दून हाईवे पर मेरठ के दरौला में उनकी बुलेट बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर जा गिरे। दोनों को दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया, जहां यश की मौत हो गई। रविवार की सुबह पिता मुकेश को हादसे की जानकारी मिली। रात करीब नौ बजे शव पहले शिव कॉलोनी स्थित घर पहुंचा और फिर से यहां से गांव मीतई में अंतिम संस्कार किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें