सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला विशी निवासी 37 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र सुरेश चंद्र का शव गांव स्थित परसौरा माइनर के पास एक खेत में शहतूत के पेड़ पर लटका मिला है। 

मृतक के विरुद्ध एक गांव के व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। मृतक एक मई से घर से गायब था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की।

मृतक के पिता सुरेश चंद्र का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मृतक के शव को मोरचरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें