सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला को नहाते समय एक युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने नामजद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 4 मई की शाम 6 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी सुरजीत घर का दरवाजा खोल कर अंदर घुस आया। पीड़िता को बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज कर उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
