गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र के नगवा और जमुआ गांव में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 26 परिवारों ने खुद अपने मकान तोड़ने शुरू कर दिए। प्रशासन की टीम रविवार सुबह करीब 10 बजे भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची थी। कार्र

.

कई बार नोटिस के बाद भी नहीं हटाया था अतिक्रमण प्रशासन के अनुसार, नगवा और जमुआ गांव में खलिहान और खाद गड्ढे की सरकारी जमीन पर करीब 26 परिवारों ने मकान बना रखे थे। अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद जमीन खाली नहीं की गई।

रविवार सुबह मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल और एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला करीब पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। करीब 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की टीम के साथ एक बुलडोजर भी पहुंचा था।

बुलडोजर पहुंचते ही खुद मकान तोड़ने लगे लोग प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने से पहले ही परिवारों ने अपने-अपने मकान तोड़ने शुरू कर दिए। लोगों ने घर का सामान बाहर निकालकर सड़क और आसपास के मकानों में रखा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान दूसरी जगह ले जाया गया।

करीब छह घंटे तक दयाशंकर भी अपना मकान खुद तोड़ते रहे। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से जेसीबी से मकान गिराने की अनुमति मांगी। प्रशासन ने उन्हें अपनी जेसीबी बुलाकर मकान तोड़ने की अनुमति दी।

प्रधान की जेसीबी से 10 मिनट में गिराया तीन कमरों का मकान दयाशंकर ने गांव के प्रधान की जेसीबी बुलवाई। दोपहर करीब 3 बजे जेसीबी से उनका तीन कमरों का मकान करीब 10 मिनट में पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सरकारी जमीन खाली कर दी। गांव में अभी भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

प्रधान पर भी सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप गांव के प्रधान स्वामीनाथ सिंह पर भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर बाउंड्रीवॉल बनाने का आरोप है। प्रशासन की कार्रवाई के बीच प्रधान भी जमुआ स्थित अपने घर के पास सरकारी जमीन पर बनी बाउंड्रीवॉल को खुद तोड़कर जमीन खाली कर रहे हैं।

वहीं, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत करने वाले पराग दत्त मिश्रा के घर पर भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अधिकारियों के अनुसार, गांव में लोगों में आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

बेटी से वीडियो कॉल पर रोती नजर आईं ननका देवी कार्रवाई के दौरान ननका देवी अपनी बेटी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए रोती नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने बेटी को इसलिए नहीं बुलाया था, क्योंकि उनके पास रहने का ठिकाना नहीं था। ननका देवी के मुताबिक, वह कई वर्षों से यहां रह रही थीं और उन्हें सरकारी आवास भी मिला था, जिसे बनाकर वह रह रही थीं। अब जमीन खाली कराए जाने के बाद उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

बताया गया कि गांव में करीब चार परिवार ऐसे हैं, जिनके पास दूसरी जगह जमीन या मकान नहीं है। अतिक्रमण हटने के बाद इन परिवारों के सामने रहने का संकट है। प्रशासन की ओर से उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने की कार्ययोजना पर काम किए जाने की बात कही जा रही है।

हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को 5 अक्टूबर को शपथ पत्र के साथ तलब किया है।

हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को 5 अक्टूबर को शपथ पत्र के साथ तलब किया है।

हाईकोर्ट पहुंचे थे अतिक्रमण की शिकायत करने वाले नगवा और जमुआ गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए पराग दत्त मिश्रा ने लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने मामले में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को 5 अक्टूबर को शपथपत्र के साथ तलब किया है। इसी के चलते रविवार को सरकारी जमीन खाली कराने की कार्रवाई की गई।

CRO बोलीं- लोग खुद तोड़ रहे अपने मकान मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था। संबंधित लोग खुद अपने मकान तोड़कर जमीन खाली कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश के तहत जमीन खाली कराने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अपनी जेसीबी मंगाकर मकान तोड़ने की इच्छा जताई, उन्हें इसकी अनुमति दी गई है। प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाकर मकान नहीं तोड़े जा रहे हैं।



Source link