Holi of Awadh: Colorful colors, roads filled with people, Hindus and Muslims celebrated the festival together

लखनऊ की होली।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रंगों का त्योहार होली सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सोसाइटी, मोहल्लों और सड़कों पर होली की रौनक दिखी। रंगों से सराबोर लोग दूसरों को रंगों से रंगते नजर आए। गुलाल और रंग फिजाओं में उड़ता रहा। पुराने लखनऊ में पारंपरिक तरीके से होली खेली गई। लखनऊ से सटे जिलों रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर, सीतापुर, उन्नाव, आदि जगहों पर भी अवध स्टाईल में होली खेली गई। लोग फिल्मी गानों के साथ फाग में भी झूमते नजर आए। रंगों से सड़के लाल हो गईं। 

अयोध्या में उमड़ी भक्तों की भीड़

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह अयोध्या की पहली होली है। पूरे देश के लोग सुबह से राम मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े। इस मौके पर रामलला को भी नए वस्त्र पहनाए गए। दर्शन करने के बाद लोग सड़कों पर होली खेलते हुए दिखे। 

मंदिर और दरगाहों में दिखा जश्न 

बाराबंकी के पौराणिक तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा में शिवलिंग पर अबीर गुलाल अर्पित करने का सिलसिला जारी है। जबकि देवा में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर अद्भुत नजारा है। यहां हिंदू मुस्लिम समेत कई धर्म को मानने वाले लोग कौमी एकता की प्रतीक पारंपरिक होली खेल रहे हैं। लोग दूसरे प्रांतों और जिलों से भी आए हैं। किन्नर भी होली खेलने यहां पहुंचे है। गांवों में मस्ती का आलम है। लोग होली के दिन घर पहुंच जाएं इसके लिए बसों का संचालन हो रहा है। बाजार बंद है मगर रंग, टोपी, गुलाल की कुछ दुकानें चौराहों पर गुलजार हैं। शापिंग माल भी काम स्टाफ के साथ खुले हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *