{“_id”:”66ca4472a6f364a228063396″,”slug”:”if-the-teacher-remains-absent-without-leave-the-beo-will-be-responsible-orai-news-c-224-1-ka11004-118834-2024-08-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बिना छुट्टी शिक्षक गैरहाजिर रहे तो बीईओ होंगे जिम्मेदार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। शिक्षक समय से स्कूलों में पहुंचे और यदि कोई शिक्षक बिना अवकाश स्वीकृत कराए गैरहाजिर रहता है तो इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह बात शिक्षकों की स्कूलों से नदारद रहने की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति व निपुण टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक में कही।

Trending Videos

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जिले के 425 स्कूलों को अक्तूबर माह तक निपुण बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीईओ को निर्देशित किया कि जिन छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उनके विद्यालय के नजदीकी पोस्ट ऑफिस से समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आरटीई में शेष 347 बच्चों का प्रवेश नहीं हो पाने पर कारण जानना चाहे। यदि कोई भी बच्चा प्रवेश लेना चाहता है तो उनके अभिभावकों से संपर्क कर शेष बच्चों का प्रवेश चार दिन के अंदर कराना सुनिश्चित करें। कहा कि स्कूल से ही ड्रेस और किताबें खरीदने के लिए बाध्य करने वाले स्कूलों को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने एमडीएम प्रगति में विकासखंड माधौगढ़, रामपुरा, कुठौंद, नदीगांव, नगर क्षेत्र उरई, कालपी, जालौन की स्थिति शून्य पाई गई।

इस पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि एमडीएम में सुधार नहीं किया जाता है, तो संबंधित बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की जाए। डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत दिव्यांग शौचालय आदि के निर्माण की प्रगति कम होने नाराजगी प्रकट करते हुए खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीडीओ व बीईओ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अधूरे कार्यों को समयबद्ध रूप से गुणवत्ता से पूरा कराएं। इस दौरान डीआईओएस राजकुमार पंडित, बीएसए चंद्रप्रकाश, डीपीआरओ राम अयोध्याप्रसाद आदि मौजूद रहे।

धीमी गति पर कार्यदायी संस्थाओं पर एफआईआर की चेतावनी

उरई। जल जीवन मिशन, हर घर जल परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने लक्ष्य के सापेक्ष काम में गति न मिलने पर कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 सितंबर तक तेजी से काम करते हुए लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने कार्यदायी संस्था बीजीसीसी व जीवीपीआर एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि 15 सितंबर तक सुधार नहीं आता है तो संस्था के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, सभी खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद मौजूद रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *