भरथना। कस्बा में सोमवार को एसडीएम काव्या सी व ईओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल व पालिका कर्मी की मौजूदगी में अफसरों की टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाकर 32 व्यापारियों से 5100 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही अन्य व्यापारियों व दुकानदारों को तीन दिन का समय दिया। कब्जा न हटाने पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूले जाने के निर्देश दिए। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में खलबली मची रही। एक दो व्यापारियों से टीम की नोकझोक भी हुई

मोहल्ला जवाहर रोड मोना स्वीट हाउस चौराहा से बड़ी जामा मस्जिद तक, सरोजनी रोड से स्टेट बैंक की गली होते हुए बालूगंज से पुराना भरथना मंडी समिति मोड़ तक कार्रवाई की गई। बालूगंज मार्ग पर अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर लगे हथ ठेले व फड़ की दुकानों को हटाया गया। दुकानों के सामने लगे टीन शेड भी हटवाए गए। कार्रवाई के लिए जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर मौजूद रही।

ग्रामीण बैंक शाखा के सामने बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े मिले। मौजूद अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने कहा गया। अभियान के दौरान कुल 32 व्यापारियों से 5100 रुपये जुर्माना वसूला। सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान भी कुछ स्थानों से जब्त किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विमल पोरवाल बंटी ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को टीन शेड आदि हटाने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया।

इस पर प्रशासन ने निर्णय लिया कि सभी व्यापारी नाली से नाली तक का अतिक्रमण स्वयं हटा लें। नगर पालिका कर्मचारियों और सफाई प्रभारी को निर्देश दिए गए कि नगर में नियमित मुनादी कराकर अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार करें। संबंधित कर्मचारियों को इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इस मौके पर निरीक्षक विक्रम सिंह समेत कस्बा चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें