जनपद में स्थित जनप्रतिनिधि व अधिकारी आज़ विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार उरई में उपस्थित रहे



(उरईजालौन)उरई: आज संविधान दिवस पर लोक भवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित गणमान्य तथा अतिथियों द्वारा देखा व सुना गया।
संविधान दिवस के अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार उरई में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया और संविधान निर्माता को नमन किया।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत के लिए आज का दिन काफी खास है। आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया था। बाबा साहेब भीमराव आंबे़डकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना जिसके बाद इसे आज तक सर्वोपरि माना जाता है। इस बात को आज 75 साल हो गए हैं। देश आज संविधान दिवस मना रहा है।भारत जैसे विशाल देश के लोकतंत्र की शक्ति हमारा संविधान ही है, जो हर व्यक्ति के लिए न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मंत्र देता है। हमारा विश्वास है कि संविधान सिर्फ मंचों पर दिखाने की एक पुस्तक नहीं,बल्कि पूर्ण श्रद्धा से आत्मसात कर सार्वजनिक जीवन में अपना सर्वोच्च योगदान देने की कुंजी है। उन्होंने कहा कि इस संविधान दिवस पर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने संविधान को एक प्रेरणास्त्रोत बताया, जो देश को मार्गदर्शन प्रदान करता है। जिलाधिकारी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान के कारण ही भारत को एक प्रगतिशील और समावेशी संविधान मिला। उन्होंने सभी देशभक्तों को नमन करते हुए कहा कि संविधान का पालन कर हम देश को और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला विकास अधिकारी महेंद्र चौबे, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह आदि सहित सम्बंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief) Jalaun✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *