loader

अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों में विदेश से फंडिंग होने के पुख्ता सुराग मिले हैं। ईडी को छांगुर से जुड़े एक बुटीक में संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

ईडी के मुताबिक छांगुर और उसके करीबियों के 22 खातों के विश्लेषण के बाद करीब 60 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग होने से जुड़े प्रमाण मिले हैं। इसमें छांगुर, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा की भूमिका सामने आई है।

Trending Videos

Investigation of 22 account of Changur and his close associates revealed clues of money laundering of 60 crore

मेडिकल के लिए लाया गया छांगुर।
– फोटो : amar ujala

बता दें कि छांगुर और उसके करीबियों के ठिकानों पर ईडी की टीमों की तलाशी में विदेशी संस्थाओं से संबंध होने का पता चला है। मुंबई में नवीन रोहरा के करीबी सहयोगी शहजाद शेख के मोबाइल फोन में क्रोएशियाई मुद्रा ‘कुना’ की तस्वीर मिली है। ईडी को शक है कि छांगुर द्वारा संचालित धर्मांतरण रैकेट में विदेशी मुद्रा की भूमिका हो सकती है। 

Investigation of 22 account of Changur and his close associates revealed clues of money laundering of 60 crore

-बलरामपुर के मधपुर उतरौला से छांगुर को ले जाती एटीएस।

इसकी अधिक जानकारी जुटाने के लिए शेख के मोबाइल डिवाइस से डेटा का विश्लेषण कर रही है। बता दें कि ईडी ने बुधवार को छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई और लखनऊ के 15 ठिकानों पर छापा मारा था। 

Investigation of 22 account of Changur and his close associates revealed clues of money laundering of 60 crore

बलरामपुर के मधपुर में स्थित छांगुर का मकान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जांच में सामने आया कि छांगुर को मिली रकम से यूपी और महाराष्ट्र में कई संपत्तियों को खरीदा गया, जिसमें से अधिकांश नवीन और नीतू के नाम हैं।

Investigation of 22 account of Changur and his close associates revealed clues of money laundering of 60 crore

ईडी ने छांगुर का कांप्लेक्स किया सीज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ईडी को छापों के दौरान छांगुर के अवैध धर्मांतरण के सिंडीकेट से जुड़े दस्तावेज बरामद नहीं हुए। अधिकारियों के मुताबिक एटीएस द्वारा पूर्व में ही सारे दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए गए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *