संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:17 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67800b901584eb7de60c661c”,”slug”:”irregularities-found-at-ultrasound-center-notice-given-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-126255-2025-01-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मिली अनियमितताएं, दिया नोटिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:17 PM IST

कासगंज। एसडीएम कोमल पवार ने सीओ आंचल चौहान के साथ कौशल अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। यहां कई अनियमिताएं सामने आई। इस पर संचालक को नोटिस की कार्रवाई की गई।
अल्ट्रासाउंट संचालक के खिलाफ शिकायत मिलने पर एसडीएम निरीक्षण को पहुंची। निरीक्षण के समय चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। यहां मरीजों के पंजीकरण में अनियमिताएं मिली। पंजीकरण के अभिलेख पूरे नहीं पाए गए। सीसीटीवी कैमरे से रिकार्ड देखने के लिए जब लैपटॉप चेक किया गया तो उसमें पासवर्ड लगा मिला। इससे रिकार्ड चेक नहीं हो सका। इसके बाद एसडीएम ने एसीएमओ डॉ. मदन चंद को मौके पर बुला लिया। उनको संचालक के खिलाफ नोटिस देने के निर्देश दिए। एसडीएम कोमल पंवार ने बताया कि संचालक को नोटिस देकर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एसीएमओ को फिर से जांच के निर्देश दिए हैं।