बाइक में बैठाकर गल्ला व्यापारी के साथ 50 हजार की टप्पेबाजी कर ली गई। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। दोनों टप्पेबाजों की फोटो सीसीटीवी में कैद हुई है।

loader

Trending Videos

नगर निवासी देवेंद्र पुरवार गल्ला व्यापारी हैं। वह सरस्वती ट्रेडर्स नामक फर्म से कारोबार करते हैं। सोमवार को वह दुकान पर बैठे थे। इसमें बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और उनसे मंडी परिसर में खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरे अनाज की गुणवत्ता देखने की बात कही। इस पर वह दोनों युवकों के साथ बाइक पर बैठ गए।

पीड़ित ने बताया कि कुछ दूरी पर ही जाकर उसे बहाने से उतार दिया। इसके बाद जल्द ही आने की बात कहकर मौके से भाग गए। इसके बाद जब उन्होंने अपने जेब में हाथ डाला तो जेब कटी थी। साथ ही उसमें रखे पचास हजार रुपये गायब थे। आनन -फानन में उसने घटित हुई घटना की जानकारी साथी व्यापारियों के साथ पुलिस को भी दी। दोनों बाइक सवार टप्पेबाज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *