बेतवा नदी में तीन दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया जा सका। युवक कालपी कोतवाली क्षेत्र के सरसेला गांव का निवासी था। कालपी कोतवाली क्षेत्र के सरसेला गांव निवासी चंद्रशेखर का पुत्र राहुल अहिरवार (18) डेकोरेशन का काम करता था।

मंगलवार को वह गोरन गांव में आयोजित कार्यक्रम में डेकोरेशन का काम करने बाइकों से अपने दोस्त आटा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी शिवम (18), पंकज (17), हेमंत अहिरवार के साथ गया था। वहां वह अपने दोस्त गोरन गांव निवासी कपिल (17) के साथ बाइकों से बेतवा नदी में नहाने पहुंचे। बताया गया कि सभी युवक निर्धारित घाटों से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे असुरक्षित क्षेत्र में चट्टानों के पास नहाने चले गए। इसी दौरान राहुल नदी के गहरे पानी में डूब गया।

घटना की जानकारी राहुल के दोस्त शिवम ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। करीब पांच घंटे तक चले अभियान के बाद गोताखोरों ने राहुल का शव नदी से बाहर निकाला। बताया कि वह दो भाइयों में बढ़ा था। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *