www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

जालौन डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार उरई

(उरई जालौन) उरई; जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी द्वारा आज जनपद जालौन में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार उरई में भारतीय संविधान के रचयिता और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर चित्र का माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के रचयिता और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज (06 दिसंबर) पुण्यतिथि है। राष्ट्र आज बाबा साहब की पुण्यतिथि मना रहा है। बाबा साहब का पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित था। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित वर्ग को समाज में समानता दिलाने के लिए संघर्ष में लगा दिया। उनके विचारों ने लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनका स्पष्ट कहना था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। यह स्वतंत्रता हमें अपनी सामाजिक व्यवस्था को सुधारने के लिए मिली है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सपना था कि समता मूलक समाज की स्थापना किये बिना राष्ट्र के विकास की कल्पना के बारें में सोच ही नहीं सकते है। हमें बाबा साहब के मार्ग दर्शन पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को जानने के लिए उनके विचारों को पढ़ने की जरूरत है। बाबा साहब सिर्फ एक नाम ही नहीं एक विचार है। जिन्होंने समाज को हमेशा राह दिखाया है। हम लोगो को उनके बताये रास्ते पर चलना है।
भारतीय संविधान के रचयिता और समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी सहित समस्त अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें याद किया।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP
खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *