http://www.a2zne2sup.com

पर्वत सिंह बादल उरई( ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️ 🧶🧶🧶🧶🧶🧶🧶( उरईजालौन )जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय उरई में जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतो का मौके पर ही समाधान किया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों से दूरभाष से सम्पर्क कर जिलाधिकारी ने शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अपने कार्यालय में जनसुनवाई करें और जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर समाधान करें और उसकी आख्या समय पर प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP
खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *