http://www.a2znewsup.com

http://www.parvatsinhga2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल जालौन ✍🏻

(उरईजालौन) उरई: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन हर घर जल परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक विकास भवन  सभागार में कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समीक्षा में एजेंसी की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई और कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी मैसर्स जी वी पी आर लिमिटेड तथा मैसर्स बी जी सी सी लिमिटेड के द्वारा कराए जा रहे कार्यों को समयांतर्गत पूर्ण किए जाने हेतु कड़ाई से निर्देशित किया गया। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी व जिला राज पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि एजेंसियों द्वारा जिन गांव में नियमित शुद्ध जलापूर्ति की जा रही है, उन ग्रामों का हर घर जल सर्टि फ़िकेशन की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराए ।  एजेंसियों को जिन ग्रामों में पाइप लाइन बिछाए जाने हेतु तोड़ी गई सड़कों की पुनर्स्थापना का कार्य बचा है, उसे युद्ध स्तर पर मैनपावर एवं मशीनरी लगाकर अगले 10 दिन में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।जलापूर्ति वाले ग्रामों में कर्मियों की तैनाती केआर पानी आपूर्ति कि सत्यापन भी कराये ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ एडीएम नमामि गंगे संजय कुमार, प्रभारी जिला विकास अधिकारी महेंद्र चौबे, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम अंचल गुप्ता, आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *