
(पर्वत सिंह बादल ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
(उरई जालौन) उरई : आज जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय का स्थानांतरण कर उन्हें बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, अब समीर जिला जालौन के नए जिलाधिकारी होंगे।
शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक समीर वर्तमान में विशेष सचिव, आई.टी. एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को (UPDESCO) के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें जालौन जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाअधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के स्थानांतरण की खबर सामने आते ही जिले के प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों को लेकर उनकी भूमिका चर्चा में रही।
वहीं, नए जिलाधिकारी समीर के सामने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने, विकास कार्यों की निगरानी और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की बड़ी जिम्मेदारी होगी।


