www.a2znewsup.com

  • जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन ) उरई;आज जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी एवं जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार उरई में आज उधोग बंधु, व्यपार बंधु, श्रम बंधु की बैठक कर सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उद्यमियों द्वारा किये गये आवेदन पत्र पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुसार उद्यमियो की समस्याओं का प्राथमिकता पर ससमय निस्तारण किया जाए।
PMEGP ऋण व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा में निर्देशित करते हुए कहा कि योजना अंतर्गत जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय करते हुए ऋण स्वीकृत/वितरण कराना सुनिश्चित करें तथा हर सप्ताह एक रिपोर्ट जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को भेजें जिससे कि वह बैंकों से वार्ता कर शीघ्र प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। वर्तमान में विद्युत वितरण उपखंड कालपी के अंतर्गत 11 केवी काशीराम फीडर औद्योगिक आस्थान फीडर की एक केवल क्षतिग्रस्त है, जिसे बदलने हेतु बिजनेस प्लान के अंतर्गत प्राक्कलन बनाकर संबंधित कार्यालय द्वारा पुनः एक अनुस्मारक पत्र भेजा जाए साथ ही प्राक्कलन स्वीकृत होने पर उक्त कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कर दिया जाए, वर्तमान में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से की जाए। मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा प्रशिक्षुयों को नियोजित भी किया जाए। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा कालपी में खराब तीन लाइट की मरम्मत कराई गई जिस पर कालपी उद्यमि संतुष्ट नहीं है, जिस पर जांच कमेटी बनाकर जांच कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बाद ही शिकायत का निस्तारण माना जाएगा।
जिलाधिकारी ने व्यापार बंधुओं की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट व अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में खुले हुए कनेक्शन बॉक्स को एक सप्ताह के अंदर बदल दिया जाए। उरई शहर में सड़क का निर्माण आरसीसी से हो रहा है, त्यौहार आने वाले हैं निर्माण कार्य धीमी गति होने से व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि मैनपॉवर मशीनरी बढ़ाते हुए जल्द आरसीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए, साथ ही आरसीसी सड़क निर्माण अभी तक जितना किया जा चुका है उसके दोनों तरफ इंटरलॉकिंग भी कराया जाए। उन्होंने नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि शहर व जनपद में सड़कों में हुए गड्ढे को एक सप्ताह के अंदर भर दिए जाएं इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल,राज्य कर विभाग के उपायुक्त प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, उपायुक्त उधोग प्रभात यादव, डॉ.दिलीप सेठ, सदस्य उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड, अध्यक्ष कालपी औध्योगिक आस्थान नरेंद्र तिवारी, रामप्रकाश पुरवार आदि सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *