www.a2znewsup.com

(1)(उरई जालौन) उरई : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा पूर्ण शुचिता एवं पारदर्शीता से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में सुबह 10ः00 बजे से यूपी पुलिस अभ्यर्थियों की परीक्षा शुरू हो चुकी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार सयुंक्त रूप से सुबह से ही आचार्य नरेंद्र देव इण्टर कॉलेज, सर्वोदय इण्टर कालेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज, गान्धी इण्टर कॉलेज, दयानंद वैदिक कॉलेज व द्वितीय पाली में आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, सनातन धर्म इण्टर कॉलेज, छत्रसाल इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा सपंन्न हो रही है, जिससे कि नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जा सके। जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। सभी अभ्यर्थी समय से पहले ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री मिली। प्रशासन एवं पुलिस की व्यवस्थाओं के बीच प्रथम पाली व द्वितीय पाली की परीक्षा अपने निश्चित समय पर शांतिपूर्ण तरीके से शुरू होने के साथ ही सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पुलिस भर्ती के लिए बनाए गये 13 केन्द्रों पर प्रथम पाली द्वितीय पाली की परीक्षा सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हुई। उन्होने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। जनपद में यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को पाँच दिन और दो-दो पालियां में संपन्न कराई जाएगी। यदि इस दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास कोई भी कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करता नजर आता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम आदि का अवलोकन कर जायजा लिया गया।

  • (2) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी प्रशासन और सरकार तीनो ही सजग है।

इस परीक्षा को पूर्ण शुचिता एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए जनपद जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने छत्रसाल इंटर कॉलेज जालौन, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज सर्वोदय इंटर कॉलेज गांधी इंटर कॉलेज दयानंद वैदिक कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे की पोज़ीशन को भी देखा। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम, कक्षाओं एवं परिसर में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त को दो-दो पालियों में सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और सुलभ तरीके से अपनी परीक्षा केंद्र पर पहुंच सके।वही दूसरी ओर इस महाअभियान में शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग की भी बड़ी भूमिका नजर आयी दरसल सभी परीक्षाये किसी न किसी विद्यालय में होनी है जिसको लेकर DIOS राजकुमार पंडित ने कड़े इंजमाम किये है जिनकी मॉनीटरिंग पिछले हफ्ते से वो कर रहे है तो वही परिवहन विभाग भी परीक्षार्थियों को एक जनपद से दूसरे जनपद में जाने और आने के लिये उरई डिपो ने अपनी 94 बसे लगा दी है जो हर घण्टे एक दूसरे जगह को रवाना होगी ताकि परीक्षार्थियों को समय से उनके गंतव्य को पहुचाने में सहायक सिद्ध होगी इतना ही नही सभी परीक्षार्थियों को जीरो किराया यानि कि निशुल्क यात्रा प्रदान करेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकार उमेश कुमार पाण्डेय, डीआई ओएस राजकुमार पंडित, उप जिलाधिकारी जालौन अतुल कुमार, केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *