http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

🧶(उरईजालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में थाना कालपी परिसर में थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस का यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है, जिससे जनविश्वास में वृद्धि हो रही है और समस्याओं का समाधान भी प्रभावी ढंग से हो पा रहा है।
पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने भी जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान कई मामलों में तत्परता दिखाई और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ितों की शिकायतो का निस्तारण पारदर्शी व निष्पक्ष किया जाए।
थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, आपसी रंजिश, घरेलू हिंसा, अवैध कब्जे, रास्ता अवरोध और अन्य संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के संबंध में आवश्यक जांच कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतेंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP
खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *