http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

  (उरईजालौन)उरई:  जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा नगर पंचायत कदौरा के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत बन रहे सदर तालाब के निर्माण कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया और अन्य जल स्रोतों की स्थिति का भी स्थलीय निरीक्षण किया। नाला सफाई कार्य पर असंतोष जताते हुए सफाई कार्य को वर्षात से पूर्व निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर में वार्डों में नालियो की सफाई कार्य को अनुश्रवण किए जाने पर बल दिया। उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी को नगर सफाई कार्य योजना के अनुसार करने के निर्देश दिए गए। नगर भ्रमण के दौरान
जिलाधिकारी ने धोबीपुर, बम्होरी, खेड़ापति और मंशामता तालाब सहित नगर क्षेत्र के कुल 13 तालाबों के संरक्षण और विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कदौरा को स्पष्ट रूप से निर्देशित कर कहा कि नगर स्थित जलाशयों को प्रदूषित करने वाले कारकों और व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही करें ताकि जल निर्मल रहे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जलाशयों की महत्ता को देखते हुए इनकी साफ-सफाई, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण और नियमित रखरखाव को प्राथमिकता दी जाए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम की शुरुवात सरोवर के किनारे वृक्षारोपण कर किराया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि तालाबों के पाथवे (मार्ग) पर सजावटी एवं छायादार पौधे लगाए जाएं, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिले, बल्कि तालाब परिसर का सौंदर्य भी बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि पौधरोपण से आने वाले समय में क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और लोगों को शुद्ध वायु भी मिलेगी। उन्होंने तालाबों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, जलभराव की स्थिति बनाए रखने और स्थानीय लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि “वर्षा जल के संचयन और जल संकट से निपटने के लिए तालाबों का संरक्षण बेहद आवश्यक है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि इन प्राकृतिक जल स्रोतों को जीवंत और उपयोगी बनाया जा सके।”
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ,उप जिलाधिकारी शुशील सिंह, सीओ अबधेश सिंह, अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील, सीएनडीएस से प्रोजेक्ट मैनेजर रंजीत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️