{“_id”:”6b0b25e3f7ea12ec020f0f77″,”slug”:”89-anganwadi-helpers-received-appointment-letters-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-152402-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: 89 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देतीं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और आयोग की सदस्य प
जिले के विभिन्न विकास खंडों में चयनित 89 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विकास भवन स्थित सरस हॉल में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
नियुक्ति पाने वाली सहायिकाओं में मंझनपुर की आठ, सरसवां की पांच, कौशाम्बी की 28, चायल की 18, मूरतगंज की सात और सिराथू की 17 महिलाएं शामिल हैं। इनका चयन द्वितीय वरीयता के आधार पर किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराई गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त सहायिकाओं से सेवाभाव के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामेश्वर पाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
—वर्जन—
महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में मिली जिम्मेदारी उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होगी। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने सहायिकाओं को पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। — कल्पना सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष
