Two friends returning from match hit by vehicle one died, other is critical condition.

सार्थक केसरवानी। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

कालिंदीपुरम ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों धूमनगंज स्थित चतुर्थ वाहिनी पीएसी के मैदान पर मैच खेलकर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में डांडी निवासी सार्थक केसरवानी (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कालिंदीपुरम निवासी करण श्रीवास्तव (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।




करण को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सार्थक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सार्थक एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था, जबकि करण एक निजी मोबाइल कंपनी में प्रमोटर है। बताया जा रहा है कि मैच खेलने के बाद मैदान से लौटते समय सार्थक ने अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप स्टेटस भी लगाया था।



Source link

अभी अभी की खबरें