http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन) ✍🏻 ✍🏻

(उरईजालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी के निर्देश पर खनन लुकेशन माफियाओं व बिना प्रपत्र परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई। संयुक्त टास्क फोर्स की टीम ने उप जिलाधिकारी कालपी, क्षेत्राधिकारी और खनन अधिकारी के नेतृत्व में माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
लुकेशन माफियाओं व अवैध खनन और ओवरलोडिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। टास्क फोर्स ने छापेमारी करते हुए लुकेशन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके साथ ही, ओवरलोडिंग और बिना आवश्यक प्रपत्र के 15 ट्रकों को मौके पर ही बंद कर सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई खनन माफियाओं के खिलाफ जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के तहत की गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि
जनपद जालौन में लुकेशन माफियाओं, अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों की गतिविधियों पर अंकुश हेतु इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रखी जाए, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️