Jalaun News:आवास योजना का लिंक खोलते ही खाते से 2.98 लाख रुपये पार – Rs 2.98 Lakh Siphoned Off From Account Upon Opening ‘awas Yojana’ (housing Scheme) Link
कालपी। प्रधानमंत्री आवास योजना की चेकलिस्ट देखने के लिए मोबाइल पर आए लिंक को खोलते ही साइबर ठगों ने बैंक खाते में सेंध लगाकर दो बार में दो लाख 98 हजार 217 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने का संदेश मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित जगमोहन सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात नंबर से प्रधानमंत्री आवास योजना की चेकलिस्ट देखने के नाम पर एक लिंक भेजा गया था। योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने लिंक खोल लिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके केनरा बैंक की कालपी शाखा स्थित खाते से रकम निकलने के संदेश आने लगे।…


