उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को ग्वालियर से बरौनी जा रही छपरा मेल (11123) के जनरल कोच में सफर कर रहे बिहार के पुरनियां निवासी मनीष ने किन्नरों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत की।


मनीष के अनुसार ट्रेन के कालपी से गुजरने के दौरान चार किन्नर कोच में पहुंचे और उससे 100 रुपये देने की मांग करने लगे। रुपये देने से मना करने पर उनमें से एक ने उसे थप्पड़ मार दिया। शिकायत के बाद ट्रेन के पुखरायां स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने कोच में पहुंचकर यात्री से घटना की जानकारी ली। मनीष ने बताया कि वह डबरा में धान की रोपाई का काम समाप्त करने के बाद अपने घर लौट रहा था।

जीआरपी थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि किन्नरों द्वारा यात्री से अभद्रता या मारपीट की गई है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *