Jalaun News:झांसी ने जालौन को 102 रन से हराया – Jhansi Beat Jalaun By 102 Runs
उरई। डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में झांसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जालौन को 102 रन से हरा दिया। झांसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 238 रन बनाए। जवाब में जालौन की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में अपनी चुनौती बनाए रखने के लिए जालौन को अब बांदा के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। ……


