Jalaun News:झांसी स्टेशन पर 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले, दो निरस्त – 38 Trains Changed Platforms At Jhansi Station, Two Cancelled
उरई। झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैलास्टलेस ट्रैक को आरसीसी ट्रैक में बदलने का काम 20 नवंबर से शुरू होगा। 29 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्य के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदल दिए गए हैं। वहीं, दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। ……


