कदौरा। नगर पंचायत में पहली बोर्ड की बैठक का आयोजन हुआ। पहली बैठक में विकास पर जोर दिया गया। नगर के विकास के लिए 12 करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए है। जिसमें इंटरलॉकिंग,नाले,पार्क व नगर के सुंदरीकरण का भी प्रस्ताव पास हुए।

नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने ईओ और सदस्यों के साथ बोर्ड की पहली बैठक की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने 11 करोड़ 57 लाख 85 हजार रुपये के 100 प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किए। बैठक में एमएलसी रमा निरंजन, विधायक विनोद चतुर्वेदी, ईओ वेद प्रकाश यादव, राधाबल्लभ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। बैठक में महिला सभासद के स्थान पर प्रतिनिधि के बैठने पर ईओ का पारा चढ़ गया। सभासदों ने हंगामा काटा। मौके पर मौजूद विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मामले को शांत कराया।



Source link

अभी अभी की खबरें