कोंच। जयप्रकाश नगर निवासी बालक पुराने सुतली बम से रोगन निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक पटाखा फट गया। हादसे में उसका हाथ झुलस गया।


जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश नगर निवासी हयात सिंह का बेटा अंशुल यादव (12) पिछले साल दीपावली पर लाए गए पटाखों में से बचे एक सुतली बम को सोमवार देर रात निकालकर उसमें से रोगन निकालने लगा। इसी दौरान अचानक बम फट गया और उसका हाथ झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *