उरई। परिवहन विभाग की प्रशमन शुल्क वसूली में जालौन ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त में जिले को 36 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया था, जिसके मुकाबले 51.27 लाख रुपये की वसूली की गई। यानी लक्ष्य से 15.27 लाख रुपये अधिक राजस्व जुटाया गया। अप्रैल से अगस्त तक 180 लाख रुपये के क्रमिक लक्ष्य के मुकाबले 256.70 लाख रुपये की वसूली हुई। इस श्रेणी में भी जालौन प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।


एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश कुमार के नेतृत्व में हुई वसूली में अगस्त के मासिक लक्ष्य का करीब 142 प्रतिशत हासिल किया गया। वहीं पांच माह के क्रमिक लक्ष्य का करीब 143 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हुआ। यात्रीकर/मालकर अधिकारी आनंद राय कुरील के स्तर पर भी जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया। अगस्त में 30 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 37.46 लाख रुपये की वसूली हुई। यह लक्ष्य से 7.46 लाख रुपये अधिक है। अप्रैल से अगस्त तक 150 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 177.08 लाख रुपये की वसूली की गई। मासिक वसूली में जालौन को प्रदेश में दूसरा और क्रमिक वसूली में पांचवां स्थान मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें