बाह। जैतपुर के फतेहपुरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम 7:30 बजे नशे में अर्जुन उर्फ पगड़ी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर के नजदीक किसी के जाने पर कूदकर जान देने की धमकी दे रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी उसे समझाने में जुटे हैं।


फतेहपुरा गांव में माखन सिंह के घर के सामने मोबाइल का टावर लगा है। बृहस्पतिवार की शाम उनका बेटा अर्जुन उर्फ पगड़ी शराब के नशे में घर से बाइक लेकर निकल रहा था। परिजन ने हादसे की आशंका में उससे बाइक छीनकर घर पर रख ली थी। जिस पर नाराज होकर अर्जुन टावर पर चढ़ गया। करीब 150 फीट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गया। टावर पर चढ़े युवक को पहले परिजन एवं ग्रामीणों ने उतारने का प्रयास किया। फिर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को बुला लिया। फायर ब्रिगेड कर्मियों के नजदीक जाते ही धमकी देने लगा कि कोई टावर पर चढ़ा तो वह कूदकर जान दे देगा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उसे उतरने के लिए समझाने में जुटी है। एसीपी ने बताया कि युवक को उतारने के लिए उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें