एट। कानपुर-झांसी एनएच-27 पर शुक्रवार देर शाम एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 65 वर्षीय अंगूरी देवी की मौत हो गई। एट कस्बे के वार्ड नंबर दो, पावर हाउस के पास की रहने वाली अंगूरी देवी पुत्र राहुल के साथ किसी काम से जा रही थीं। तभी बिलाया गांव के पास वाहन ने टक्कर मार जी। अंगूरी देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक मौके से भाग गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
