कोंच। शादी का झांसा देकर करीब आठ साल तक शोषण करने और अब दूसरी जगह शादी तय कर लेने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


कस्बे की रहने वाली युवती ने सोमवार को कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक पिछले आठ साल से शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। आरोप है कि अब युवक ने दूसरी जगह अपना रिश्ता तय कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर जब उसने युवक से बात की तो उसने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी।

युवती ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें