संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 20 Jun 2023 12:05 AM IST

रामपुरा। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत के कार्य में लीपापोती का आरोप लगाया है। कहना है कि सड़क पर गिट्टी का मिश्रण डालने के कुछ ही समय बाद सड़क उखड़ने लगी है।

नगर के टीहर की ओर जाने वाली 8.6 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर गिट्टी का मिश्रण डालने के कुछ समय में ही गिट्टी अलग होकर किनारे सिमट गई है। ग्रामीण मनोज, प्रकाश सिंह, नरोत्तम आदि का कहना हैं कि मरम्मत के बाद सड़क की हालत और खराब हो गई है।

इस बाबत पीडब्ल्यूडी के जेई पुष्पेंद्र ने कहा कि गर्मी होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही हैं। अभी काम जारी है, समस्या को भी दूर किया जाएगा। सड़क का निरीक्षण भी किया जा चुका हैं। ठेकेदार से कह दिया गया है। जल्द ही सड़क पर नए सिरे से कार्य शुरू कराकर मरम्मत कराई जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें