कोंच। सर्किल के थाना कैलिया में पुलिस द्वारा सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर समेत तीन अन्य नामजद और 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे के बाद से सपा कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आ रहे हैं। दर्ज मुकदमे को सपा कार्यकर्ता पूरी तरह फर्जी करार देते हुए इसे राजनीति से प्रेरित और सत्ता दल के इशारे पर की गयी कार्रवाई बता रहे हैं। इस मामले की जांच कराकर दर्ज किए गए मुकदमे को समाप्त किए जाने की मांग करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है।

सपा नगर अध्यक्ष व सभासद अमित यादव की अगुवाई में शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर जुटे करीब एक सैकड़ा सपाइयों ने एसडीएम अतुल कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि नदीगांव विकास खंड के सींगपुरा कैमरा के जंगल में स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर भंडारा का आयोजन हमेशा की भांति किया गया था। 18 सितंबर को सपा जिलाध्यक्ष भी मंदिर के दर्शन कर भंडारा प्रसाद ग्रहण करने के लिए गए हुए थे और कुछ देर बाद ही वह भंडारा प्रसाद ग्रहण कर वापस चले आए थे। इसके चार दिन बाद 22 सितंबर को पुलिस ने पूरी तरह फर्जी व मनगढ़ंत रूप से मुकदमा दर्ज कर लिया है जो निंदनीय है। सपाइयों ने एसडीएम से जांच कराकर दर्ज किए गए मुकदमे को समाप्त किए जाने की मांग की है। इस दौरान सरनाम सिंह यादव, मनोज इकड़या, संजीव तिवारी, माजाउल्लाह गौरी, ममता कुशवाहा, राजू महाराज, रघुवीर कुशवाहा सभासद, आवेश जाटव, कलीम अंसारी, देवेंद्र यादव, सत्येंद्र गुर्जर, शिवेंद्र प्रताप गुर्जर, रिजवान कुरैशी, नसीम निहारिया, सुनील दुबे, इफ्तिखार अहमद, राघवेंद्र यादव घुसिया, रामानंद कुशवाहा, सुनील दुबे आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *