कालपी। स्कूल जाते समय किशोरी को युवक ने रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली को तहरीर दी। बताया कि उसकी बेटी 29 जुलाई को विद्यालय गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गालियां दीं। पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *