http://www.a2znewsup.com


पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
(उरईजालौन) उरई: जालौन जिला प्रोबेशन अधिकारी निशान्त पाण्डेय ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल जी द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को जनपद जालौन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 16 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से विकास खंड कोंच में पौषण पंचायत कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है।
महिला जनसुनवाई के दौरान सदस्य द्वारा महिला थानाध्यक्षों एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के साथ विगत समय की महिला उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सभी महिला थानाध्यक्षों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 अक्टूबर को पूर्वाह्न 12 बजे विकास भवन सभागार उरई में सदस्य के समक्ष आवश्यक सूचनाओं सहित समय से उपस्थित रहें।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *