प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्रा को एक लाख व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 51 हजार रुपए का मिलेगा पुरस्कार : राजा केशवेन्द्र
रिपोर्ट विजय द्विवेदी (जगम्मनपुर ब्यूरो चीफ) ✍️
(उरईजालौन)रामपुरा :  राजा चित्तर सिंह जूदेव बालिका इंटर कॉलेज एवं आरसीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामपुरा में इंटरमीडिएट, हाई स्कूल एवं अन्य कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ ।
जनपद जालौन के प्रसिद्ध रामपुरा राज परिवार द्वारा संचालित राजा चित्तर सिंह जूदेव बालिका इंटर कॉलेज (हिंदी मीडियम) एवं आरसीएस (राजा चित्तर सिंह) मेमोरियल पब्लिक स्कूल “इंग्लिश मीडियम” रामपुरा के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें इंटरमीडिएट व हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा सहित घरेलू परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया । इस अवसर पर उक्त दोनों विद्यालयों के प्रबंधक राजा केशवेंद्र सिंह का प्रधानाचार्य मनीष मोनस ने माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उपस्थित क्षेत्रीय प्रतिष्ठित लोगों का भी विद्यालय परिवार की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर प्रबंधक राजा केशवेन्द्र सिंह व शिक्षक शिक्षिकाओं तथा अन्य उपस्थित क्षेत्रीय प्रतिष्ठित लोगों द्वारा छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर राजा केशवेंद्र सिंह ने घोषित किया कि हमारे विद्यालय से यदि कोई छात्र-छात्रा बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में नगद एक लाख रुपए व जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 51 हजार रुपए तथा तहसील स्तर पर प्रथम स्थान करने वाले को ₹11,000 एवं ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹5000 /की राशि से सम्मानित किया जाएगा ।इसी क्रम में प्रधानाचार्य मनीष मोनस ने भी कहा कि हमारे विद्यालय से जो छात्र-छात्रा जिला स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें एक-एक लैपटॉप देकर पुरस्कृत किया जाएगा । विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 90.33% अंक प्राप्त करने वाली मानवी दीक्षित, अनिल कुमार 88.5% ,आर्यन चौरसिया 88.16% सहित अंशिका द्विवेदी, अनुष्का सिंह, अनुज प्रतापसिंह, आकांक्षा ,नंदिनी सिकरवार ,अंकित सिंह, अंकुश तिवारी ,शिवा कुशवाहा, अनिकेत कुमार ,हरिओम ,अंकित सिंह, लक्ष्मीकांत पाल ,शिव प्रताप सिंह, सुमित कुमार राठौर, विकास पाल, दिव्या कुशवाहा ,ध्रुव कुमार यादव, काजल, कशिश सोनी एवं इंटरमीडिएट कक्षाओं में केतन द्विवेदी 82. 2% ,अरमान खान 85% ,कंचन 82.2 प्रतिशत प्राप्तांक सहित प्रियांशी सोनी, तान्या पाल, रिया भदौरिया, खुशी, सृष्टि गोस्वामी, सोनी, रिया देवी ,रामचंद्र दीक्षित, दिव्यांशु चौधरी ,प्रिया, रचना देवी, मोनिका पाल ,नीरज, श्याम सिंह को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवराज कुंअर अभिनेंद्र सिंह ,अजीत सिंह जादौन, विजय द्विवेदी, प्रिंस राजावत, रणविजय सिंह, प्रभाकर दीक्षित, पवन मिश्रा प्रधानाध्यापक बाल भारती विद्यालय कुठौंद, कुलदीप ,अंजली दीक्षित, विजेंद्र कुमार, लालू सिंह जोधावत, योगेंद्र त्रिपाठी ,अमन नारायण अवस्थी ,अंकित दीक्षित, अंजनी सोनी, सौरभ कुमार, सुमित निषाद, ऋषभ सिंह सेंगर, अजीत उपाध्याय, दीपक उदैनिया, श्याम स्वरूप ,संदीप द्विवेदी, अरुण सोनी, राजेश गोस्वामी, गिरजेश द्विवेदी, सुभाष चौरसिया आदि लगभग एक सैकड़ा से अधिक क्षेत्रीय प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। अंत में प्रबंधक राजा केशवेंद्र सिंह द्वारा विद्यालय के समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य मनीष मोनस ने किया।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें