जिला संवाददाता जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

जालौन डीएम की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार

(उरई जालौन) उरई ; उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संजीव प्रसारण जनपद जालौन में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जालौन जिला अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक भवन ऑडिटोरिएम में राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2023 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यक्रमोें के विषय में सम्बोधन किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष उरई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्यमंत्री जी द्वारा अपने कर कमलो से बटन दबाकर  जनपद जालौन के 06 नवीन निर्मित आंगन बाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण तथा 21 निर्मित हो रहे आंग नबाड़ी केन्द्र भवनों का शिलान्यास किया गया तथा डी.बी.टी. मोड से यूनीफाॅर्म (साड़ी) हेतु प्रदेश की समस्त आंगन बाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के खाते में सीधे धनराशि अंतरण की गयी।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्बोधित करतेे हुये कहा गया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत समस्त आंगन बाड़ी केन्द्रों पर पोषण सम्बन्धी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है तथा आम-जनमानस को भी इससे जागरुक किया जा रहा है। इसी प्रकार विभाग द्वारा चलाये जा रहे सम्भव अभियान के अन्तर्गत सभी कुपोषित श्रेणी के बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें सुपोषित करने हेतु आवश्यक प्रयास किया जा रहा है तथा सम्भव अभियान ने असम्भव को भी सम्भव बनाया है। मुख्यमंत्री द्वारा सम्बोधित करते हुये आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान व उनके कार्यों की महत्वता एवं समाज में इसकी भूमिका के सम्बन्ध में भी महत्वपूर्ण बातें कही गयी। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा 02 बच्चों दिव्यांशी व काश्मीर का खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकायें तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें