http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई( ब्यूरो चीफ जालौन )✍️               (उरईजालौन) उरई: जनपद जालौन में आज अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम (राज्य मंत्री स्तर) श्रीमती कमलावती सिंह ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन उरई में प्रोबेशन विभाग की समीक्षा की गई।
तदोपरांत ब्लाक सभागार जालौन में अनुरागिनी संस्था के प्रमुख प्रवीण कुमार जादौन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में समस्त महिलाओं के खान-पान पर विशेष ध्यान देने को कहा और स्वयं सहायता समूह की उपयोगिता के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्रीमती उर्विजा दीक्षित ने मातृ शक्ति को उनकी महत्ता बताई।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गरिमा पाठक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराज जी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी, बी०डी०ओ० प्रशांत, अनू सिंह, शशि सिंह, ऊषा गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *