http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

🧶(उरईजालौन) उरई: आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने जिला अस्पताल उरई, वन स्टॉप सेंटर एवं जिला कारागार  उरई का निरीक्षण कर महिलाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में महिला वार्ड, चिकित्सकीय सुविधाएं, महिला मरीजों से मिलने वाले व्यवहार तथा प्रसवोत्तर सेवाओं की स्थिति को देखा। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को दी जा रही परामर्श, चिकित्सा, कानूनी सहायता जैसी सुविधाओं की जानकारी ली और उनके क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति को परखा। जिला कारागार निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदियों से संवाद कर उनके रहन-सहन, चिकित्सा, स्वच्छता, मनो-सामाजिक सहयोग तथा विधिक सहायता की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि “बंदियों के अधिकारों का पूरी तरह सम्मान किया जाए और महिला कैदियों को कोई भी मूलभूत सुविधा वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानकर सुधारात्मक पहल को गति देना है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला संबंधित संस्थानों में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और परिणामपरक सेवा भावना होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान नामित अधिकारीगण, संबंधित विभागों के प्रभारी, मेडिकल कॉलेज प्रशासन, जेल अधीक्षक एवं महिला कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP
खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *