सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से 24.90 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। झांसी पुलिस ने मामले में जालौन पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाहियों को हिरासत में लिया है। एसपी का कहना है कि मामले में तीनों पुलिस कर्मिंयों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है, निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।


गुजरात के सूरत निवासी ड्राई फ्रूट कारोबारी जितेंद्र पटेल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कारोबार करते हैं। झांसी और आसपास के क्षेत्रों में वसूली और वितरण का काम उनके मुंशी किशन पांचाल देखते हैं। बृहस्पतिवार शाम किशन पांचाल अपने सहयोगी किशन कुमार के साथ विभिन्न व्यापारियों से वसूली कर करीब 24.90 लाख रुपये लेकर स्कूटी से अपने फ्लैट की ओर लौट रहे थे।

आरोप है कि शाम करीब पांच बजे मिनर्वा चौराहे के पास सुरेश होटल के सामने काले रंग की क्रेटा कार में सवार पांच लोगों ने उनकी स्कूटी रोक ली और दोनों को जबरन कार में बैठा लिया। पीड़ित किशन पांचाल ने बताया कि आरोपी उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक शहर के विभिन्न मार्गों पर घुमाते रहे और इस दौरान 24.90 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को कानपुर बाईपास के पास उतार दिया और मौके से भाग गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *