{“_id”:”6b09e16dd87a2f0edd0ee29e”,”slug”:”navodaya-skooltoelatingseksamen-vandag-10-078-kandidate-gaan-op-12-sentrums-deelneem-jaunpur-news-c-193-1-jon1045-167662-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jaunpur News: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आज, 12 केंद्रों पर शामिल होंगे 10,078 अभ्यर्थी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मड़ियाहूं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर (शनिवार) को जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 में कुल 10,078 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुदित सक्सेना ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र पर अंकित केंद्र का नाम और पता पहले ही जांच लें। निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र साथ लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें तथा प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं। उन्होंने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और कक्ष निरीक्षकों व केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देशों का पालन करने को कहा। प्राचार्य ने अभिभावकों से भी बच्चों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी 12 केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
