झांसी में बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। बाइक सवार दंपत्ति भतीजी का रिश्ता करने जा रहे थे। रास्ते में बाइक डिस्बैलेंस होकर ओवरब्रिज के किनारे बनी कंट्रीट की दीवार से जा टकराई। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए, तभ

.

सिर टायर के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के शिवपुरी-ग्वालियर हाइवे बाइपास पर झांसी एम्पायर के सामने हुआ है।

3 तस्वीरें…

बाइक के डिस्बैलेंस होने पर जमीन पर गिरे। पीछे से आ रही गाड़ी दोनों को कुचलते हुए निकली।

बाइक के डिस्बैलेंस होने पर जमीन पर गिरे। पीछे से आ रही गाड़ी दोनों को कुचलते हुए निकली।

दोनों शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक बालकिशन और उनकी पत्नी रामरति की फाइल फोटो।

मृतक बालकिशन और उनकी पत्नी रामरति की फाइल फोटो।

भतीजी को देखने आ रहे थे लड़के वाले

मृतकों की पहचान बालकिशन जाटव (55) और उनकी पत्नी रामरति (52) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के रहने वाले थे। उनकी 4 बेटियां भारती, सीमा, मनीषा, खुशबू और एक बेटा सोबरन जाटव है। पांचों की शादी हो चुकी है।

बालकिशन और रामरति खेती किसानी करते थे। रामरति का मायका झांसी के बिरगुवां गांव में है। आज बुधवार को रामरति के भाई भगवत की बेटी रूपा को लड़के वाले देखने आ रहे थे। इसलिए सभी रिश्तेदारों को कार्यक्रम में बुलाया गया था।

भारी वाहन ने दोनों को रौंदा

हादसे के बाद जानकारी देता मृतका रामरति का भतीजा रूपेंद्र।

हादसे के बाद जानकारी देता मृतका रामरति का भतीजा रूपेंद्र।

रामरति के भतीजे रूपेंद्र ने बताया- आज मेरी बहन को लड़के वाले देखने आ रहे थे। कार्यक्रम झांसी के सखी के हनुमान मंदिर में था। इसमें शामिल होने लिए मेरे फूफा बालकिशन और बुआ रामरति बाइक से झांसी आ रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे दोनों सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालियर-शिवपुरी बाईपास पर झांसी एम्पायर के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचे।

इसी दौरान उनके बराबर में एक अन्य बाइक भी चल रही थी। बताया जा रहा है कि पीछे से आए किसी भारी वाहन के चालक ने तेज हॉर्न बजाया। इससे बाइक सवार दंपति का संतुलन बिगड़ गया। उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर गए।

इसके बाद पीछे से आ रहे भारी वाहन ने दोनों को कुचल दिया। बालकिशन का सिर बुरी तरह कुचल गया। रामरति को भी गंभीर चोट आई।

रोते बिलखते हुए पहुंचे परिजन

हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। एक ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. रविशंकर ने बताया कि दंपति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

हादसे की खबर पाकर परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। यहां दंपति का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

डिवाइडर से टकराकर भारी वाहन ने रौंदा

सीओ सिटी प्रिया सिंह ने बताया- बाइक डिवाइडर से टकराकर दंपति सड़क पर गिर गए। संभवता पीछे से आ रहे किसी भारी वाहन ने उनको कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

…………….

ये खबर भी पढ़िए-

कानपुर कारोबारी हत्याकांड- जेल से बाहर आई बहू शालू:कोर्ट ने कहा था- तुरंत रिहा करो, बेटे ने पिता की हत्या कराकर फंसाया

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल भेजी गई बहू शालू सोमवार देर शाम बाहर आ गई। आज दोपहर में कोर्ट ने उसे तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने माना कि शालू का ससुर की हत्या में कोई हाथ नहीं था। रिहाई का आदेश देते हुए कहा- कोर्ट या विवेचक के बुलाने पर शालू को हाजिर होना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर….



Source link