संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। बुधवार को जेवलिन दिवस पर जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जेवलिन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न आयु वर्ग में 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खेल का प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के अंडर- 20 आयु वर्ग में आदित्य पटेल प्रथम, द्वितीय कुणाल चौधरी द्वितीय, सचिन प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-18 बालक वर्ग में सोनू पटेल ने पहला, सिद्धांत यदुवंशी ने दूसरा और अभिषेक परिहार ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-16 बालक वर्ग में कृष्ण यादव ने पहला, हिमांशु यादव ने दूसरा और अनुज गिरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन कुमार पहले, हर्षित दूसरे और जिगर साहू तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-10 आयु वर्ग में रुद्र प्रताप ने पहला, राघवेंद्र वर्मा ने दूसरा, रितेश शाक्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 बालिका वर्ग में साधना यादव प्रथम, नित्य दुबे द्वितीय रहे। अंडर-16 में सोनाली प्रथम व राधिका द्वितीय रहीं। अंडर 14 बालिका वर्ग में मोहिनी कुशवाहा पहले, रश्मि दूसरे, अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-10 बालिका वर्ग में शिव्या अग्रवाल विजेता रहे। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय एथलीट मिश्रीलाल मुख्य अतिथि एवं राम सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।

उप क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर और सुनील कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर दिनेश रजक, राजा खान, निजामुद्दीन, शैलेंद्र कुमार, अजय वर्मा, विकास उपाध्याय मौजूद रहे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अर्जुन सिंह ने आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें