
प्रदर्शन करते कारोबारी
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा शू मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की मांग पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजा है। इसमें जीएसटी और बीआईएस से राहत पर विचार करने के लिए कहा गया है। जीएसटी व बीआईएस से प्रदेश में आगरा सहित अन्य जिलों में 44 लाख श्रमिकों और 1.50 करोड़ रोजगार पर संकट है।
एक हजार रुपये से अधिक मूल्य के जूते पर जीएसटी पांच से बढ़कर 12 प्रतिशत है। घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग हो रही है। बीआईएस से असंगठित क्षेत्र प्रभावित है। बड़े ग्रुप ने ऑर्डर कैंसिल कर दिए हैं। ये सभी बातें एसोसिएशन अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लवली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिछले दिनों लखनऊ में मुलाकात के दौरान बताई थीं।
