Jewelery and cash stolen from home under mask

Trending Videos



पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव सबोरा में एक घर में नकब लगाकर चोर गहने, नकदी समेत अन्य सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

Trending Videos

सबोरा गांव निवासी राकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग आगे के कमरे में सो रहे थे. रात में चोरों ने घर के पीछे की दीवार में नकब लगाया। इसके बाद कमरे के अंदर घुस गए। अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। रात में करीब 2 बजे पुत्रवधू पानी पीने के लिए जागी तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। उसने ससुर राकेश शर्मा और सास को जगाया। देखा तो कमरे के पीछे दीवार में नकब लगी हुई है। अलमारी में रखे गहने, नकदी गायब है। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा एसीपी पिनाहट अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए मौके से साक्ष्य जुटाए। एसीपी ने बताया कि खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें