सीपरी बाजार पुलिस ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के ग्वालियर रोड स्थित गोदाम में खड़े ट्रकों से गेहूं चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 150 किलोग्राम गेहूं और चोरी में इस्तेमाल हो रही मोटरसाइकिल बरामद की है।
सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि सीपरी बाजार के पीलिया गांव निवासी शिवम श्रीवास, टहरौली क्षेत्र के वनगुवां निवासी प्रवीण एवं कमल चौराहा निवासी रवि एफसीआई गोदाम में गेहूं रखने आने वाले ट्रकों से गेहूं की बोरियां चोरी करते थे। ट्रक से गेहूं की बोरियां गायब होने की पुलिस से शिकायत की गई थी। रविवार को सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने तीनों आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया।
