चिरगांव के ग्राम सिकरी बुजुर्ग में मंगलवार को प्रात: एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
खबर वहीं जो सत्य हो©
चिरगांव के ग्राम सिकरी बुजुर्ग में मंगलवार को प्रात: एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलीप पुत्र नारायणदास कुशवाहा निवासी ग्राम सिकरी बुजुर्ग के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि उसने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
एसएसआई आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रही है।